बारां । भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार के निर्देशानुसार बारां देहात मंडल की बैठक बारां अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा के आतिथ्य एवं देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सह प्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 21 मई शाम 4 बजे श्री राम स्टेडियम से शुरू होने वाली तिरंगा यात्रा की तेयारियो को लेकर देहात मंडल की बैठक कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर संपन्न हुई इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह चौहान, तिरंगा यात्रा जिला संयोजक मुकेश केरवालिया प्रधान मोरपाल सुमन पूर्व प्रधान हेमराज चौपदार, अजीत सिंह माथनी, मंडल प्रभारी निरंजन शर्मा मंचासीन रहे।
अतिथियों ने कार्यकर्ताओ से तिरंगा यात्रा मे आमजन, व्यापारी, किसान, मजदूर वर्ग एवं वैचारिक संगठनो को साथ लेकर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाह्नन किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जसवंत मीणा देहात महामंत्री सत्यनारायण शर्मा, संजय गोस्वामी, रमेश नागर कमलेश नागर, कमलेश मीणा, विष्णु मालव, श्रीराम मालव, सरदार सिंह, रामेश्वर शर्मा, बाबूलाल पंकज, हरिशंकर नागर, राजेंद्र गुर्जर, बृजेश शर्मा, रामनिवास सुमन, पुष्पदयाल बैरवा, गिर्राज मीणा, किशन चंद मीणा, राम सिंह गुर्जर, सूरज सिंह लुहारिया, राकेश मीणा, विजय, भारत गिरी, हरिओम मीणा, सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




