[aioseo_breadcrumbs]

,
सेवा ही धर्म, सुरक्षा हमारा कर्म” जिला प्रशासन की अभिनव पहल
सिविल डिफेंस प्रशिक्षण जारी, अब तक 3000 से अधिक स्वयंसेवकों का पंजीकरण
बारां। जिले में आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन ‘बारां शक्ति’ के तहत व्यापक स्तर पर सिविल डिफेंस प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आपात स्थितियों जैसे प्राकृतिक आपदाएं, आगजनी, दुर्घटनाएं आदि से प्रभावी रूप से निपटना और आमजन को जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना है। जिला कलक्टर ने “सेवा ही धर्म, सुरक्षा हमारा कर्म” के स्लोगन के साथ जिले वासियों से अपील की कि वे नागरिक सुरक्षा के लिए संकल्प लें और इस मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएं। मिशन के तहत स्वेच्छा से अब तक 3000 से अधिक नागरिकों ने स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराया है।

सिविल डिफेंस का यह प्रशिक्षण न केवल जीवन रक्षा के उपाय सिखा रहा है, बल्कि नागरिकों में सजगता, आत्मनिर्भरता और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के कोटा रोड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, दशहरा मैदान, श्रीराम स्टेडियम, पब्लिक पार्क, निजी संस्थान, काठिया बाबा की बगीची तथा कलमण्डा बालाजी परिसर जैसे प्रमुख स्थलों पर आयोजित किए जा चुके हैं। इन प्रशिक्षण सत्रों में 2000 से अधिक युवाओं, महिलाओं, शिक्षकों, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशिक्षण का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा और विशेष रूप से महिला स्वयंसेवकों को भी इस मुहिम से जोड़ा जा रहा हैं। ताकि हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके। डीएसओ अनिल चौधरी ने बताया कि जिले में आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस टीम द्वारा नागरिकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket