बारां । खेलो इण्डिया मे भाग लेने वाले टीम कोच जगदीश जाट रामरतन गुर्जर सहित मेडल विजेता खिलाडियों का बारां रेलवे स्टेशन पर कुश्ती संघ के अध्यक्ष आनन्द गर्ग की अध्यक्षता में स्वागत किया गया। खेलो इण्डिया कुश्ती पटना में हुई थी। जिसमें राजस्थान ने कुल 9 मेडल जीते हैं। महिला वर्ग में राजस्थान ने भारत में दूसरा स्थान प्राप्त करके इतिहास रचा है। सचिव कन्हैयालाल मालव ने बताया कि पटना वाली ट्रेन से आए खिलाडियों का रेलवे-स्टेशन पर संघ कोषाध्यक्ष आत्माराम मीणा, रामप्रसाद मालव, सरपंच जोधराज मीणा, मुकेश धाकड़, जितेंद्र मीणा, संजय झाम, कोमल मीणा, हिमांशु सुमन, रोहित नागर, गोविंद यदुवंशी, राष्ट्रीय खिलाडी उमेश मालव, रोहित मालव, मयंक माखन, विष्णु महावर, केशव मालव, मोहित गोचर आदि ने मेडल विजेता खिलाडियों का किया स्वागत।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




