बारां। हृदय रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे बाराँ जिले के लिए प्रिया हॉस्पीटल फिर से एक वरदान के रूप में उभर कर आया है। प्रिया हॉस्पीटल बाराँ में अब हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ नियमित रूप से प्रारम्भ हो गई है। निदेशक अभिनव जैन ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन्द्र सिंह राजावत ने हृदय रोग की डिग्री तमिलनाडु के राजकीय तन्जावुर मेडिकल कॉलेज से पूर्ण की है। प्रिया हॉस्पीटल बारां में हृदय रोग विशेषज्ञ की नियमित सेवाएँ शुरू होने से आपातकालीन स्थिति मे हृदय रोग के मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से हृदय रोग से होने वाली क्षति को रोका जा सकेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजावत ने पूर्व में फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पीटल नई दिल्ली के कॉर्डियक विभाग में 02 वर्षों तक कार्य किया है। हृदय रोग विशेषज्ञ की सेवाएँ उपलब्ध होने से प्रिया हॉस्पीटल मे ईको कार्डियोग्राफी जाँच, टी.एम.टी., होल्टर मोनिटर, पेसमेकर, एन्जियोग्राफी, एन्जियोप्लास्टी की सुविधाएँ प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




