पूर्व छात्रों की बैठक में विश्व योग दिवस व संघ शताब्दी वर्ष की बनी कार्य योजना
बारां। विद्या भारती के पूर्व छात्रों की प्रांत स्तरीय बैठक बुधवार को गोविंद कुमार विद्या भारती राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री एवं डॉ.सुनील कुमार पूर्व छात्र क्षेत्र संयोजक के मार्गदर्शन में उत्साह पूर्वक संपन्न हुई। पूर्व छात्र प्रांत संयोजक डॉ. विक्रम मेनारिया एवं सोशल मीडिया संयोजक राजेंद्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आभासी बैठक में गत संपन्न कार्यक्रम एवं आगत कार्यक्रमों पर संवाद व विचार विमर्श किया इस अवसर पर संगठन मंत्री गोविंद कुमार ने कहा कि विद्या भारती पूर्व छात्र देश के विकास व समाज में अच्छे वातावरण का निर्माण कर रहे हैं।
उन्होंने पूर्व छात्र द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य रक्तदान पर्यावरण संरक्षण आदि जन जागरण के कार्यों की प्रशंसा करते हुए विश्व योग दिवस,संघ शताब्दी वर्ष तथा पूर्व छात्र पंजीयन मे सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के द्वितीय चरण में डॉ. सुनील कुमार ने पूर्व छात्र पोर्टल की जानकारी देते हुए शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले पूर्व छात्रों के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। बैठक में मानेंग पटेल प्रांत सचिव, आशीष जाजू दुष्यंत शर्मा प्रांत पूर्व छात्र सह संयोजक सभी जिला सचिव व पूर्व छात्र संयोजक एवं पूर्व छात्र प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आभार एवं शांति मंत्र के साथ बैठक का समापन हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




