विभागीय कार्यो को लेकर रसद विभाग एक्शन मोड पर
बारां। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के निर्देशों की पालना में राज्य सरकार की मंशानुरूप विभागीय गतिविधिणों को बेहतर प्रबंधन के माध्यम से अंजाम दिया जा रहा हैं। जिला रसद अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि 1 नवम्बर 2024 से प्रारंभ अभियान में आज तक राजस्थान में 17.63 लाख व्यक्तियों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोडा तथा बारां जिले में 64358 व्यक्तियों ने गिव अप किया।
अभियान में बारां जिले में 484 अपात्र लोगों को नोटिस जारी किया गये हैं। जिनसे वसूली की कार्यवाही की जा रही हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा विभिन्न माध्यमों से सूचना का संकलन किया जा रहा हैं। जिससें खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित अपात्र लोगों को नोटिस जारी करेगें और वसूली की कार्यवाही की जाएगी। अभियान की वैधता 31 मई तक कर दी गई है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में नये नामत जोडना
योजना में 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा योजना पोर्टल खोला गया, जिसमें आज तक राजस्थान में 20.80 लाख व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडा गया हैं। जिसमें से बारां जिलें में 26695 व्यक्तियों को जोडा गया।
अवैध रिफलिंग एवं घरेलू गैंस दुरूप्योग
जिलें में घरेलू गैस दुरूपयोग एवं अवैध रिफलिंग पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 75 का कार्यवाही कर 201 घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किये जा चुकी हैं। जिनसे प्रकरण बनाकर जिला कलेक्टर को भिजवा दिये गये है।
ईकेवाईसी तथा आधार सीडिंग
जिलें में 91.47 प्रतिशत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की जा चुकी है तथा 96.05 प्रतिशत की आधार सीडिंग की जा चुकी है।
उपभेक्ता पखवाडें में ही कर गेहूं का वितरण
जिला रसद अधिकारी चौधरी ने बताया कि समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लाभार्थियों को गेहूं का वितरण उपभोक्ता पखवाडें में ही करने हेतु पाबंद किया जा खुका है। जिन राशन डीलरों द्वारा उक्त आदेशों की पालना नही की जार रही हैं उन पर कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज किये जा रहे हैं। जिलें में उपभोक्ता पखवाडें में वितरण नही करने पर नियमानुसार विभागीय सख्त कार्यवाही अतल में लाई जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




