[aioseo_breadcrumbs]

उचित मूल्य दुकानों का किया निरीक्षण किया

बारां। जिला रसद कार्यालय के प्रवर्तन निरीक्षक धीरज कुमार मीणा द्वारा गुरूवार को बारां उपखंड की उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के द्वारा चलाये जा रहे गिव अप अभियान के तहत जो भी अपात्र उपभोक्ता जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक, परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता हो, परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी/अर्ध सरकारी/स्वायतशासी संस्थाओं में कर्मचारी हो या परिवार के किसी सदस्य के पास चारपहिया वाहन हो (ट्रैक्टर या व्यावसायिक वाहन को छोड़कर) है वो खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है। वो 31 मई तक स्वैच्छा से अभियान के दौरान अपना नाम हटवाने के लिये प्रेरित किये जाने के निर्देश दिए। ऐसे अपात्र लोगों की पहचान की जा रही है। जिससे उनके खिलाफ विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी अपात्र उपभोताओं से आग्रह है कि वह स्वेच्छा से अपना नाम खाद्य सुरक्षा सूची हटवा ले ताकि किसी प्रकार की वसूली व विभागीय कार्यवाही से बच सके और पात्र परिवार इस योजना में जुड़ सके।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket