[aioseo_breadcrumbs]

स्काउट गाइड संगठन के जल सेवा का किया ट्रेनिंग कमिश्नर ने अवलोकन

बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बारां के तत्वावधान में स्वर्गीय हीरालाल चित्तौड़ा एवं चंद्रकांता चित्तौड़ा की स्मृति में संचालित जल सेवा का आज जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा एवं जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद युसीफी ने अवलोकन किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि इस तरह की जल सेवा बारां शहर के साथ-साथ सभी ब्लॉक स्तर एवं गांव-गांव में स्काउट गाइड द्वारा संचालित कर आमजन को इस भीषण गर्मी में जल सेवा का लाभ दिलाना एक मानव सेवा के साथ समाज सेवा का एक उपयोगी कार्य है। स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना ही होता है।

जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद युसुफी ने कहा कि स्काउट गाइड द्वारा पूरे राजस्थान प्रदेश में जल सेवा कर कार्य किया जाता रहा है। उसी के अंतर्गत बारां जिला अपने आप में एक महत्वपूर्ण भूमिका समाज सेवा के लिए करता रहा है। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा एवं सुनीता मीणा ने बताया कि बारां शहर में रेलवे स्टेशन पर भी शीघ्र अति शीघ्र ट्रेन के समय पर स्काउट गाइड द्वारा जल सेवा प्रारंभ की जा रही है। इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर हेमंत शर्मा रोवर लीडर महेश सेन भी उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket