बारां । बृजेश गोयल स्मृति सेवा संस्थान द्वारा पिछले दो माह से संचालित मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र पर बालिकाओं में उत्साह बना हुआ है। नई-नई बालिकाएं मेहंदी सीखने के लिए प्रकल्प आ रही है। जो सीख गई वह अपना रोजगार प्रारंभ कर रही है। कल संस्थान के सचिव हरि मोहन गोयल व अध्यक्ष रेनू गोयल का प्रवास रहा बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मेहंदी लगाकर दिखाया गया इस अवसर पर सचिव हरि मोहन गोयल ने कहा कि मेहंदी सीखना एक डिप्लोमा है जो अपने जीवन में रोजगार प्राप्त करने के लिए काम आता है। आज शादी विवाह में कई कई हजारों रुपए की मेहंदी लगाई जाती है। प्रकल्प की बालिकाए उनके संपर्क कर रोजगार उपलब्ध कर सकती है। संस्थान आगामी गर्मी की छुट्टियों में सिलाई केंद्र का संचालन भी करेगा। श्रीमती रेनू गोयल ने कहा कि हमें बड़ी खुशी होती है जब लड़कियां यहां आकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना रोजगार प्रारंभ करती है। हिंदू समाज के पिछड़े और गरीब लोगों का सहयोग करना कि संस्थान का उद्देश्य संस्थान द्वारा नगर में कई प्रकार के कार्य संचालित करता है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




