बारां। पेंशनर समाज की मासिक बैठक का आयोजन धमेन्द्र सेन शाखा प्रबन्धक बन्धन बैंक अध्यक्षता पुरुषोत्तम शर्मा विशिष्ठ अतिथि हेमराज शर्मा के आतिथ्य में सम्पन्न, पेंशनर्स ने बताया कि आर. जी. एच. एस. योजना में निशुल्क इलाज व दवा प्राप्त काने में आ रही समस्या का शीघ्र निराकरण हो तथा जिन पेंशनर्स के भुगतान लम्बी अवधि से रूके हुप है उनका भुगतान हो। जिलाध्यक्षक दिनेश गुप्ता ने बताया कि समास्याओं के निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर प्रयास हो रहे हैं।
आर. जी. एच. एस. योजना में हुये फर्जीवाड़े के कारण समस्या आई है आई एफ एम एस 3-0 आन लाइन योजना लागू होने से जहाँ सुविधा मिली है परन्तु डेटा फोडिंग में समस्या आने से भुगतान लम्बित है। अतिथियों द्वारा माह अप्रेल में जन्मे पेंशनर बिरधीचंद पोटर, भोजराज यदुवंशी, हेमराज शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रूप नारायण मेहरा को जन्म दिन पर मालार्पण कर शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर पहलगांव में पर्यटकों की नृशंस हत्या की निन्दा कर मृतकों को श्रद्धांजली दी गई और 2 मिनिट का मोन रखा गया। कार्यक्रम का संचालन भैरूलाल जैन जिला मंत्री द्वारा किया गया। शा अवसर पर दर्जनों पेंशनर्स की भागीदारी रही।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




