बारां । अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन ईकाई द्वारा कोटा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन मे दो दिवसीय मेले में दिव्यांग बच्चो द्वारा तैयार विभिन्न उपयोगी सामग्री की प्रदर्शनी व स्टॉल प्रशिक्षण केन्द्र के विधार्थीयो एवं स्टाफ द्वारा लगाई गई । औस संस्था सचिव संदीप जैन ने बताया कि संस्था द्वारा समय समय पर इस प्रकार की प्रदर्शनी लगाई जाती है जिससे बच्चों द्वारा तैयार सामग्री के बारे मे सभी को जानकारी हो सकें। विशेष विधालय की प्राचार्य राजेश नागर ने बताया कि विधालय मे बच्चो को विभिन्न प्रकार की सामग्री तैयार करने की जानकारी दी जाती है व उनसे तैयार करायी जाती है , उस सामग्री के प्रदर्शन हेतु मेले मे स्टाल लगायी गयी । क्लब अध्यक्ष नीतू गुप्ता द्वारा दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार सामग्री के विक्रय एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए निःशूल्क प्रदर्शनी लगाने की अनुमति प्रदान की।
औस शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र के कोर्स कोर्डिनेटर अजीत उपाध्याय ने बताया कि संस्था द्वारा संचालित प्रशिक्षण केन्द्र के विधार्थीयो द्वारा विधालये के बच्चो को सामग्री तैयार करने के बारे मे जानकारी व सहयोग प्रदान किया । बच्चो द्वारा कागज से गुलदस्ता बनाना, फोटो फ्रेम बनाना, झोपडी बनाना, पुरानी साडी से कारपेट व पेरदान बनाना, पत्तल दोना बनाना, रूई व थर्माकोल से विभिन्न आकृतियॉ बनाना , लकडी के गुलदस्ते व फ्रेमिंग बनाना, आर्टिफिशियल माला बनाना, लिफाफे व कागज की थेली बनाना सिखाया । विधालय के स्टाफ अंकिता चौहान , मोहित राजोरा, अनिता , रामनिश ने बताया कि बच्चो द्वारा तैयार सामग्री की विक्रय की राशी बच्चो को ही प्रदान की जाती है। प्रदर्शनी व स्टाल मे औस शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र के कोमल शर्मा , देवकीनन्दन , दीपका योगी, रितू जयन्त, दिया जयन्त व अन्य विधार्थी उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




