बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड बारां के तत्वावधान में मृदुल भवन कोटा रोड बारां के बाहर पर अक्षय तृतीया के अवसर पर स्वर्गीय हीरालाल चित्तौड़ा एवं स्वर्गीय चंद्रकांता चित्तौड़ा की स्मृति में जलसेवा जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा द्वारा फीता काट करशुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा नें बताया कि स्काउट गाइड द्वारा पूरे बारां जिले के सभी ब्लाकों पर ग्रीष्मकाल में जल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। आज बारां शहर में इसका शुभारंभ कर सभी स्थानीय संघ के पदाधिकारी से आग्रह किया गया कि आप भी अपने स्तर पर अपने ब्लॉक में ग्रीष्मकालीन जल सेवा का शुभारंभ करें।
ग्रीष्मकालीन जल सेवा के लिए अंता में उमाशंकर अटरू में राजेंद्र कुमार शर्मा बारां में भेरूलाल वर्मा शाहाबाद में अमजद युसीफी मांगरोल में भरतरी मीणा, किशनगंज बृजगोविंद टेलर, छीपाबड़ौद में इंद्र कुमार शर्मा, छबड़ा में घनश्याम भार्गव को प्रभारी बनाकर जल सेवा का कार्य देखेंगे। बारां स्काउट गाइड संगठन द्वारा एक जलसेवा कोटा रोड, बस स्टैंड एवं धर्मादा चौराहे पर भी लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व महेश सेन रोवर लीडर एवं कमलेश मीणा सीनियर रोवर करेंगे। जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा ने कहा कि स्काउट गाइड संगठन द्वारा हर वर्ष ग्रीष्मकल में जल सेवा की जाती है उसी के अधीन बारां स्टेशन पर आने वाली जाने वाली ट्रेन के समय भी जल सेवा प्रारंभ की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




