[aioseo_breadcrumbs]

विधायक बैरवा ने दिया जंगल बचाओ अभियान को समर्थन

बारां। कोटा संभाग के बारां जिले में शाहाबाद के जंगल बचाने के लिए जन जागृति यात्रा पर निकले पर्यावरणविद् रोबिन सिंह को वहां के विधायक राधेश्याम बैरवा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार ने समर्थन दिया है।
संरक्षक प्रशांत पाटनी एवं चंबल संसद के संयोजक बृजेश विजयवर्गीय ने बताया कि ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल नाकोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक बैरवा एवं भाजपा अध्यक्ष सिकरवार तथा इटावा उत्तर प्रदेश से आए पर्यावरणविद् रोबिन सिंह ने शाहबाद जंगल बचाओ टीम के साथ भागीदारी की। रोबिन सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने शाहबाद कस्बे के अंदर जिस प्रकार से उनको रोका वह प्रशासन के गलत मंतव्य को इंगित करता है।

विधायक बैरवा एवं भाजपा अध्यक्ष सिकरवार ने जंगल बचाओ अभियान को सराहनीय बताया एवं कहा कि शाहबाद जंगल मानव मात्र के लिए बहुत उपयोगी है। उसका नष्ट किया जाना उचित नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी जंगल काटने की योजना से नाराजगी जता चुकी है। उनके पूर्व क्षैत्रिय सांसद दुष्यंत सिंह ने भी शाहबाद के जंगल काटने को अनुचित बताया एवं प्रशासन को लताड़ पिलाई थी। बारां के लगभग सभी जन प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने जंगल अभियान का समर्थन किया है। रोबिन सिंह एवं उनके साथी गत दिवस अपनी यात्रा स्थगित कर गढपिपरौली इटावा उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। सिंह 5 मई को वापस कोटा आऐंगे और शाहबाद समेत देश में हर जगह जंगलों को योजनाबद्ध तरीके से नष्ट किए जाने के खिलाफ जन संपर्क करेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket