[aioseo_breadcrumbs]

राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को

 

बारां । नालसा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को
आयोजित होगी। इसकी तैयारियों के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां परिसर में जिला न्यायाधीश अशोक चौधरी के निर्देशन में स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।
डालसा सचिव श्रीमती हिना परिहार ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु प्री-काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पक्षकार, अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी/कर्मचारी इत्यादि की स्वास्थ्य जाँच हेतु एक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में व्यक्तियों की ब्लड़ प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट इत्यादि की स्वास्थ्य जाँच को प्रातः 07.30 बजे पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बारां परिसर में किया गया। शिविर के सफल आयोजन के लिए डॉ. जीतेन्द्र मीणा, सीएचओ नरेन्द्र गोचर एवं नर्सिंग ऑफिसर अर्पित शर्मा तथा अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

डालसा सचिव श्रीमती हिना परिहार ने आगे बताया कि लोक अदालत में दाण्डिक शमनीय अपराध, धारा 138 एन.आई. एक्ट के अपराध, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी, श्रम विवाद के मामले, नल व बिजली के बकाया बिलों संबंधित मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, वेतन भत्ते और पेंशन लाभ से संबंधित मामले, रेवेन्यू मामले के साथ अन्य सिविल मामले रखे जा सकते हैं। लोक अदालत में दोनों पक्ष बातचीत व राजीनामे के आधार पर विवाद निपटाने का प्रयास करते हैं। बैठक में मोटरयान दुर्घटना से संबंधित सभी प्रकरणों में प्री-काउंसलिंग के लिए बीमा कंपनियों के उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्देश प्रदान किए।
स्वास्थ्य जाँच शिविर में शहनाज परवीन पारिवारिक न्यायाधीश, हनुमान प्रसाद विशेष न्यायाधीश, पोक्सो क्रम-01, सुश्री सोनिया बेनीवाल विशेष न्यायाधीश, पोक्सो क्रम-02, लोकेश कुमार शर्मा विशिष्ट न्यायाधीश अ.जा./ज.जा. बारां, भूपेन्द्र कुमार मीणा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम-02 बारां, अनिल परवानी अतिरिक्त सिविल न्यायिक मजिस्ट्रेट बारां, सुश्री दिशा परिहार अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट बारां एवं अधिवक्ता व न्यायिक कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket