[aioseo_breadcrumbs]

फार्मर रजिस्ट्री शिविर में उल्लेखनीय कार्य करने पर किया सम्मानित

बारां। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने पर छबड़ा एसडीएम रामसिंह एवं मांगरोल एसडीएम अंजना सहरावत को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं समस्त तहसीलों में छबड़ा तहसीलदार यादवेन्द्र यादव प्रथम, तहसीलदार मांगरोल लोकेन्द्र सिंह द्वितीय स्थान, तृतीय स्थान तहसीलदार अन्ता सत्यनारायण शर्मा ने प्राप्त किया। जिले में समस्त भू.अ.निरीक्षकों में प्रथम स्थान छीपाबड़ौद भू.अ.नि. बंजारी देवेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान छीपाबड़ौद भू.अ.नि. बमोरी घाटा कैलाशचंद नामदेव, तृतीय स्थान भू.अ.नि मांगरोल बंशीलाल मीणा ने प्राप्त किया। वहीं समस्त पटवारियों में प्रथम स्थान पटवारी मांगरोल अरिहन्त कुमार जैन, द्वितीय स्थान पटवारी मांगरोल वर्षा दुषाद व तृतीय स्थान पर पटवारी छीपाबड़ौद शुभम श्रोत्रिय रहे। वहीं जिले में समस्त ऑपरेटरों में प्रथम स्थान छबड़ा ऑपरेटर राजकुमार सहरिया, द्वितीय स्थान मांगरोल ऑपरेटर लोकेन्द्र नागर तथा तृतीय स्थान पर अन्ता ऑपरेटर महानूर खानम ने अर्जित किया। जिला कलक्टर ने सभी सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket