[aioseo_breadcrumbs]

बाबा रामदेव सत्संग एवं रात्रि जागरण आयोजित

अटरूं। तहसील क्षेत्र के शंकरपुरा गांव में मेघवाल समाज द्वारा बाबा रामदेव सत्संग एवं रात्रि जागरण आयोजित किया गया। जागरण महिलाओं द्वारा बाबा रामदेव महाराज की बारह माला पहरावणी पूर्ण होने के उपलक्ष में किया गया। जागरण में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल व मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी थे। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कस्तूरचंद नागर, मेघवाल परिषद के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद मेघवाल, बारां जिला प्रभारी संजय मेघवाल, मुसेन गुजरान के सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद मेघवाल, मेघवाल पंचायत के अध्यक्ष पटेल छितरलाल मेघवाल, पटेल मांगीलाल मेघवाल राजपुरा जागीर, जगदीश नागर कवरपूरा, पूर्व सरपंच नन्दलाल मेघवाल थे।

पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल ने बाबा रामदेव के आदर्शों को जीवन मे अपनाने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता नन्दलाल केसरी ने कहा कि हमे सत्संग के साथ-साथ अपने बालक बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने पर ध्यान भी देना हैं। नशा सहित सामाजिक कुरीतियों से दूर रहना हैं। येसा करके ही हम बाबा डॉ अम्बेडकर के सपने को पूरा कर सकते हैं। इससे पूर्व अतिथियों का माला तथा साफा बंधन करके स्वागत किया गया। आयोजन समिति के सदस्य अमरलाल, रामलाल, लखनलाल, रामनिवास, रामप्रकाश, राधेश्याम, सुरेश, पप्पूलाल, सुरेंद्र, रामपाल, रमेशचंद सहित द्वारा गया। जागरण में प्रसिद्ध भजन गायक रामावतार कमोलर, गोपालदास किशनगंज, मदन मेघवाल बरखेड़ा अंता सहित द्वारा रात भर भजनों की प्रस्तुति दी गई। श्रद्धालुओं ने बाबा के भजनों पर नृत्य किया तथा जयकारे लगाए। सफल संचालन रामलाल मेघवाल द्वारा किया गया!

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket