समय सीमा पर ही पूरे हों काम
बारां। जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बुधवार को प्रातः बारां शहर में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज एवं सड़कों की मरम्मत का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुसार हो।
जिला कलेक्टर ने नलका रोड़ व मांगरोल बाईपास रोड़ की जांच कर संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सभी कार्य समयबद्धता के साथ मानकों के अनुसार ही पूरे किए जाए।
उन्होंने झालावाड़ रोड़ रेल्वे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यो की स्थिति का जायजा लेकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा हैं। उन्होंने सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद एवं आरएसएलडीसी के अधिकारी भी मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




