बारां। रक्तवीर युवा टीम बारां जिलाध्यक्ष गोविंद सुमन ने रक्तदान किया। रक्तवीर युवा टीम संस्थापक अध्यक्ष अंकित प्रजापति ने बताया कि निजी चिकित्सालय बारां में भर्ती 15 माह की बालिका मनीषा बंजारा जिसको रक्त की कमी के कारण एक यूनिट रक्त की जरूरत थी।
परिजनों द्वारा व्यवस्था न होने पर टीम के जिलाध्यक्ष गोविंद सुमन ने सूचना मिलते ही तुरंत ब्लड बैंक पहुंचकर ए नेगेटिव ब्लड डोनेट कर मरीज को जीवनदान दिया। गोविंद टीम के माध्यम से निरंतर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध करवाते है और युवाओं को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




