बारां 28 अपै्रल। दलित ओबीसी माइनोरिटी एवं आदिवासी संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ डोमा की नगर इकाई द्वारा रविवार को सब्जी मंडी स्थित नेहरू पार्क में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। नगर उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी मेहरा ने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश पंकज की अध्यक्षता में बैठक भी की गई। जिसमें जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। वहीं इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अगले माह गौतम बुद्ध की जंयती मनाने के लिए रूपरेखा बनाई गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष पदम महावर, नगर संरक्षक अशोक नरवाल, मुरली खरारा, शंकरलाल नामा आदि ने विचार व्यक्त किए एवं सुझाव दिए। इसके बाद सभी ने पार्क में परिंडे बांधे तथा उनमें पानी भरा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




