[aioseo_breadcrumbs]

वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त का दो दिवसीय जयपुर दौरा

ईवीएम वेयरहाउस की व्यवस्था पर संतोष जताया
सीईओ ने सभी जिलों में ईवीएम गोदामों में व्यवस्था पर रिपोर्ट मांगी
बारां। राजस्थान के सभी जिलों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के रख रखाव और सुरक्षा व्यवस्था के सभी मापदंडों की कड़ाई से पालना करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग द्वारा जयपुर में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने वेयरहाउस में वोटिंग मशीनों की बेहतरीन सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया। राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को ईवीएम वेयरहाउस पर सुरक्षा मानकों की पालना पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
महाजन के निर्देशानुसार, सभी डीईओ आयोग के सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने की पालना रिपोर्ट 30 अप्रैल तक प्रस्तुत करेंगे।
जयपुर ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान गर्ग ने बताया कि आयोग के मानकों के अनुसार ईवीएम गोदामों में निम्न व्यवस्था होना आवश्यक है
1. निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक रूप से सुनिश्चित हो।
2. जिला निर्वाचन अधिकारी मासिक और त्रिमासिक आधार पर स्वयं निरीक्षण करें।
3. वेयरहाउस के गेट पर ताले और सील की निरीक्षण के दौरान जांच की जाए।
4. सीसीटीवी कैमरों का संचालन दुरुस्त किया जाए और फुटेज का लिंक पुलिस गार्ड रूम में उपलब्ध कराया जाए।
5. सभी अग्निशमन यंत्रों की जांच की जाए और उनके रखरखाव की अंतिम तिथि के अनुरूप समय पर जांच होना सुनिश्चित किया जाए।
6. ईवीएम वेयर हाउस में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
सीईओ श्री महाजन ने निर्देश दिए हैं कि सभी डीईओ स्वयं ईवीएम गोदामों का निरीक्षण कर 30 अप्रैल तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।   वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त का दो दिवसीय जयपुर दौरा ईवीएम वेयर हाउस की अव्यवस्था पर संतोष जताया

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket