–पूर्णाहुति के साथ 20 को होगा महाप्रसादी का वितरण
बारां। श्री रविदास ऐरवाल समाज द्वारा शहर में बाबा रामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना और (डोरा) महायज्ञ का दो दिवसीय समारोह 19 अप्रैल से आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष हरिराम ऐरवाल ने बताया कि गांधी कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में पहले दिन 19 अप्रैल को आयोजन स्थल गौशाला के सामने से देव विमान यात्रा व कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो कोटा रोड, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक से धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड, धानमंडी होते हुए उत्तम कॉलोनी स्थित निजी गार्डन में पहुंचेगी।
जहां रात्रि को भजन संध्या होगी, जिसमें गायक सुखदेव भारती द्वारा सुमधुर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को मूर्ति स्थापना के साथ ही हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति होगी। पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। इसी दिन एक जोडे का निशुल्क सामूहिक विवाह करवाया जाएगा। महायज्ञ समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, विशिष्ट अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, आमंत्रित अतिथि धर्मादा संस्था के पूर्व अध्यक्ष विमल बंसल, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष हेमराज गोयल व वार्ड पार्षद राजेंद्र जैन होंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




