[aioseo_breadcrumbs]

गोविंद अटलपुरी ने कांग्रे अधिवेशन में भाग लिया

बारां। अहमदाबाद गुजरात में साबरमती नदी के तट पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित अधिवेशन में बारां जिले के अटरू निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गोविंद अटलपुरी ने भाग लिया। कैंपर गाड़ी पर अपने द्वारा बनवाए विशेष रथ के साथ भाग लिया। अटलपुरी ने बताया कि वे अहमदाबाद पहुंचकर रथ को शहर के मुख्य मार्गो पर चलाकर जन भावना जागृत करने का कार्य किया।

साथ ही आम जनता के जहन में भारत जोड़ो यात्रा एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तश्वीर ताजा की। उल्लेखनीय है कि अटलपूरी इसके पूर्व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के शेगांव से श्रीनगर के लाल चौक तक एवं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मणिपुर के इंफाल से मुंबई महाराष्ट्र तक यात्रा में राहुल गांधी के आगे-आगे इसी तरह से धुन बजाते हुए इस रथ के साथ चल चुके हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket