बारां। शिक्षा विभाग में अजीबोगरीब आदेश जारी हो रहे हैं। एक ओर जहां बोर्ड की परीक्षाओं में पास होने के लिए 33 फीसदी अंक चाहिए। वहीं बीकानेर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में 40 फीसदी से अधिक लाने होंगे। यदि स्टूडेंट्स 40 फीसदी से कम अंक लाता है तो स्कूल में विशेष कक्षाएं लगाकर दोबारा देनी होगी परीक्षा। इसके बाद ही स्टूडेंट्स को अगली कक्षा के लिए उत्तीर्ण किया जाएगा।
शिक्षक संघ रेसटा के जिलाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2025 में जो छात्र 40 प्रतिशत कम अंक प्राप्त करते हैं, उनके लिए स्कूल स्तर से परीक्षा ली जाए। परीक्षा के बाद 40 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने पर वाले स्टूडेंट्स के लिए रेमेडियल शिक्षण, विशेष कक्षाएं और स्कूल स्तर पर परीक्षा के लिए सभी संस्था प्रधान एवं संबंधित कार्यालय योजनाबद्ध टाइम लाइन के अनुसार इसकी प्रक्रिया करें।
’ग्रेडिंग स्केल जारी किया’
ए ग्रेडः 81 से 100 फीसदी अंक
बी ग्रेड 61 से 80 फीसदी अंक
सी ग्रेडः 41 से 60 फीसदी अंक
डी ग्रेडः 33 से 40 फीसदी अंक
ई ग्रेड : 00 से 32 फीसदी अंक
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




