सीसवाली/बारां । हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सीसवाली क्षेत्र के आराध्य माने जाने वाले नहर वाले मेहन्दीपुर बालाजी के मंदिर पर सीसवाली कस्बे से प्रथम बार पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कलाल समाज के गोविन्द कलवार, एडवोकेट चन्द्रप्रकाश पारेता, कृष्णमुरारी कलवार, राजेन्द्र कलवार उप सरपंच ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नहर वाले बालाजी मंदिर पर पूजा अर्चना, महाआरती एवं रामायण पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ सीसवाली कस्बा स्थित कलाल समाज के रामजानकी मंदिर से नहर वाले हनुमान मंदिर तक पहली बार पदयात्रा निकाली। इसमें बडी संख्या में महिला-पुरूषों ने बढ-चढकर भागीदारी निभाई।
पदयात्रा में जय बजरंग बली, जय श्रीराम के नारे लगाते हुए बडे ही उत्साह के साथ पुरूष गले में केसरिया दुपट्टा तथा महिलाएं चुनरी धारण किए हुए चल रही थी। पदयात्रा का आयोजन एवं मंदिर परिसर में महाप्रसादी की व्यवस्था दुसाध परिवार (कलवार) की ओर से की गई। मंदिर परिसर में बडी संख्या में पहुंचे श्रद्वालुओं का दुसाध परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण, शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया। पदयात्रा के दौरान गाजे-बाजे व बालाजी के भजनों पर श्रद्वालु थिरकते हुए चल रहे थे। हनुमानजी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार सुल्तानपुर वाले नितिन शर्मा द्वारा किया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




