[aioseo_breadcrumbs]

माली सैनी महासंघ व कर्मचारी संघ ने फूले जयंती धूमधाम से मनाई

बारा। महात्मा ज्योतिबा फूले की जयन्ति के अवसर पर माली सैनी महासंघ व माली सैनी कर्मचारी संघ के तत्वावधान र्में अग्निशमन केन्द्र व पब्लिक पार्क के समीप स्थिति महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। समीप में स्थित गोशाला में गौमाता को चारा डाला गया एवं उपस्थित लोगों व राहगीरों को शीतल पेय पिलाया गया। महासंघ अध्यक्ष कैलाश सुमन व महामंत्री मुरारी लाल सुमन ने बताया कि इस अवसर पर विचार गोष्ठी की जिसमें महात्मा ज्योतिबा फूले के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ बारां के पूर्व जिला प्रमुख नन्दलाल सुमन ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले सामाजिक व शैक्षणिक क्रान्ति के महान अग्रदूत थे, जिन्होने पिछडों, दलितों व महिला अधिकारों के लिए जीवन पर्यत्न संघर्ष किया। हमें महात्मा ज्योतिबा फूले के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।

साथ ही बालिका शिक्षा पर जोर देना चाहिए। कार्यक्रम में बारां विधायक राधेश्याम बैरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवाल, भाजपा के आनंद गर्ग, मोरपाल सुमन, मुकेश केरवालिया, माली/सैनी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष क्षेत्रपाल सुमन, शिवनारायण सुमन, आचार्य परमानंद, ओम सुमन, पदम सुमन, माली समाज मन्दिर अध्यक्ष कैलाश सुमन, मुरारी लाल सुमन, लक्ष्मीचन्द्र सुमन, हिमांशु सुमन, तेजकरण सुमन, रामदयाल सुमन, प्रमोद सुमन, गंगाराम माली, नीरज चौहान, चौथमल सैनी, सीताराम सुमन, रामप्रसाद सुमन, आत्मकल्याण सुमन, राजकुमार सुमन, नरेन्द्र सुमन, मनोज सुमन इन्द्रजीत सुमन, अनुज सुमन, दिनेश सुमन, पटेल लक्ष्मणलाल सुमन, जितेन्द्र सुमन, शंभूदयाल सुमन, राजमल सुमन, छोटूलाल सुमन, षिवजीत सुमन मण्डोला, बृजेष सुमन, रमेष सुमन, हरिओम सुमन, रामगोपाल सुमन, पुष्पराज, छीतरलाल सुमन, हरिओम सुमन, ललित सुमन, कालूराम सुमन, डॉ. रामस्वरूप मीणा, डॉ. सतीश लहरी, देवेन्द्र मीणा, बृजगोविन्द टेलर, बद्री प्रसाद मेघवाल, चन्द्रभान मीणा, मुकुट मीणा, चेतन मीणा, सुगम नागर, पुष्पदयाल मीणा व सर्व समाज के कई गणमान्य लोग व आमजन उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket