बारां । अखिल राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछडी जाति कर्मचारी संयुक्त महासंघ द्वारा महान समाज सुधारक, शिक्षाविद क्रांतिसूर्य महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती डॉ. रामस्वरूप मीणा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाई गई है। मीडिया प्रभारी दुर्गाशंकर मीणा व गंगाराम माली ने बताया कि ज्योतिबा फूले एक क्रांतिकारी शिक्षक थे। जो समाज व वर्ग में क्रांतिकारी बदलाव लाने की शक्ति रखते है। ज्योतिषचार्य सुगन नागर में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले ने पहले अपनी ही पत्नी को पढ़ाया, फिर पत्नी के द्वारा पिछड़े वर्ग की महिलाओं को शिक्षा देने का काम किया।
अम्बेडकर वेल्फेयर सोसायटी के जिलाध्यक्ष डॉ. सतीश लहरी कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के पदचिन्हों पर चलकर ही दलित, आदिवासी व पिछडो का आगे बढ़ाया जा सकता है। महासंघ ज़िलाध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप मीणा ने कहा कि ज्योतिबा फूले व प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले ने गरीब, शोषित व वंचितों के उत्थान लिए अपनी पूरा जीवन लगा दिया था। ऐसी महान विभूति को सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर मीणा कर्मचारी संघ पूर्व जिलाध्यक्ष मुकुट बिहारी मीणा, कोषाध्यक्ष चेतनप्रकाश मीणा, संगठन मंत्री आनंद गोरल, ब्रजगोविंद टेलर, कृषि पर्यवेक्षक संघ जिलाध्यक्ष कोमलप्रकाश मीणा, बाबूलाल मेघवाल, मदन लाल जाजोरिया, कमलेश यादव, देवेंद्र, महावीर पीटीआई, गंगाधर निर्मल, हेमराज वर्मा, रामप्रसाद कोटड़ा, चंद्रप्रकाश मीणा रेल्वे आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




