बारा। शाहबाद तहसील के ग्राम शाहपुरा में ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा लगाए जाने वाले 1800 मेगावाट के पम्पड स्टोरेज प्रोजेक्ट को अन्य स्थानांतरित करने और उसके लगाने के लिए जंगल को काटे जाने से रोकने की मांग को लेकर शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे को ज्ञापन सौंप दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि संरक्षक प्रशांत पाटनी के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा दिए गए ज्ञापन में शाहबाद में ग्रीनको एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद द्वारा लगाए जाने वाले पावर प्लांट हेतु लाखों पेड़ों की कटाई रोकने तथा जंगल की संरक्षा और सुरक्षा की मांग करते हुए प्लांट को शाहबाद में ही शाहपुरा की जगह अन्य ऐसे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। जहां पेड़ों को काटे जाने की आवश्यकता नहीं हो।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




