कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा बना सबसे बड़ा संगठनः विजय
बारां । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा विभिन्न सेवा एवं संगठन कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के निमित्त शुक्रवार को शहर के कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर वरिष्ठ नेता चंद्रप्रकाश विजय के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन की अध्यक्षता में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में मंचासीन जिला उपाध्यक्ष अशोक बत्रा व राकेश जैन, शहर अध्यक्ष ओपी पारेता, कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्र शर्मा जस्सू व सहसंयोजक अनुराग सिंह मूण्डली आदि अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य वक्ता चन्द्रप्रकाश विजय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। उन्होनें कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है जो राष्ट्र के लिए काम करती है। विजय ने कहा कि कार्यकर्त्ताओं की निष्ठा व उनके समर्पण से भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन बना है। पूर्व जिलाध्यक्ष नन्दलाल सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार और प्रदेश में भाजपा को जनाधार मिलना इस बात का प्रमाण है
कि जनता का भाजपा पर भरोसा लगातार मजबूत हुआ है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं, युवाओं, वंचितों, किसानों और गरीबों को सीधा लाभ मिल रहा है। सुमन ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व राज्य में भजनलाल के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याण कारी योजनाएं पहुंचाने को लेकर प्रतिबद्ध होकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर रही है।
भाजपा जिला प्रवक्ता सचिन सनाढ्य व सहप्रवक्ता योगेश राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र शर्मा ने किया और समापन के अवसर पर शहर अध्यक्ष पारेता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर भाजपा के खेमराज सिंह देंगनी, सत्यपाल गुप्ता, सत्यनारायण शर्मा, श्याम वैष्णव, चौथमल नागर, आशीष शर्मा, जितेन्द्र सिंह रहलाई, मुकेश गौत्तम, भानुप्रताप सिंह, विक्की शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, भवानी मेहता, लीलाधर मेहता, दीपक गुर्जर, हंसु गुर्जर, महावीर मीणा, अंकित जोशी, विजेन्द्र नागर सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




