[aioseo_breadcrumbs]

अंतरराष्ट्रीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता 12 अप्रैल को

बारां । एकल अभियान द्वारा एक विशेष प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता एकल श्रीहरि द्वारा ऑनलाइन हनुमान चालीसा प्रतियोगिता के रूप में आयोजित की जाएगी, जो 12 अप्रैल (हनुमान जन्मोत्सव) को दोपहर 4 से 4.30 बजे के बीच आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को एकल श्रीहरि की ऐप को डाउनलोड करना होगा, जिसके माध्यम से प्रतियोगिता के नियम और अन्य जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इस अवसर पर विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की गई है। जिनमें प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार, तृतीय पुरस्कार 50 हजार, और चौथा पुरस्कार 30 हजार रुपए रखा गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एकल अभियान ने पहले ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एकल ग्रामोत्थान स्टेट हैड राजस्थान आचार्य परमानंद ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य न केवल हनुमान चालीसा का प्रचार-प्रसार करना है, बल्कि इसे जन-जन तक पहुंचाकर सनातन विचारों को बढ़ावा देकर धार्मिक एकता और समाजिक समरसता के लिए प्रेरित करना है। आचार्य का मानना है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हनुमान भक्ति को बढ़ावा देने और सनातन धर्म के विचारों को समाज में फैलाने का प्रयास किया जा रहा  है उन्होंने सभी हनुमान भक्तों से अपील की है, कि वे स्वयं सहित कम से कम दस रजिस्ट्रेशन कराकर इस प्रतियोगिता में भाग लें। यह प्रतियोगिता बच्चों और युवाओं को हनुमान चालीसा के महत्व और उसकी शक्ति से भी अवगत कराएगी। चूंकि हनुमान चालीसा केवल भक्ति नहीं है अपितु शक्ति जागरण का अभिनव मंत्र है।

आचार्य परमानंद ने बताया कि प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के पुरुष-महिला व युवा भाग ले सकेंगे। आचार्य ने बताया कि एकल श्रीहरि के द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय हनुमान चालीसा प्रतियोगिता में अब तक रजिस्ट्रेशन संख्या 209500 तक पहुँच चुकी है। एकल अभियान अंचल बारां जिला अध्यक्ष डॉ. सुरेश मेघवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बारां जिले से सर्वाधिक प्रतिभागी रहे। इस दृष्टि से 300 आचार्य 10 संच प्रमुख, पूरी अंचल टोली और संचों तथा जिला समिति के सभी सदस्य पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket