[aioseo_breadcrumbs]

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम विभिन्न प्रतियोगिताओ के साथ सम्पन्न

बारां 10 जनवरी। नेहरू युवा केंद्र माय भारत बारां (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ) द्वारा विवेकानन्द युवा मंडल बडा के तत्वाधान में बारां का ब्लॉक स्तरीय खेलकूद कार्यक्रम श्रीराम स्टेडियम बारां में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रेरवा सक्सेना ने स्वामी विवेकानन्द  की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।  कार्यक्रम में बारां ब्लॉक के विभिन्न युवा एवं युवती मंडलो के युवा खिलाडियो ने भाग लिया।  पुरूष वर्ग में (कबड्डी, दौड 100 मीटर , दौड 200 मीटर) और महिला वर्ग में (रस्साकस्सी, दौड 100 मीटर , दौड 200 मीटर) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।   पुरूष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान दिलीप सहरिया वही 200 मीटर दौड़ में प्रथम दिलीप रहा। कबड्डी में प्रथम स्थान विवेकानन्द युवा मंडल भीमगंज वार्ड की टीम रही वही महिला वर्ग में 100 मीटर दौड  में प्रथम शालु व 200 मीटर दौड में प्रथम रौनक रही एवं रस्साकसी प्रतियोगिता  में प्रथम विजेता टीम विवेकानन्द युवती मंडल बडा की रही। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर ने की एवं विशिष्ट अतिथि प्राचार्य रेखा सक्सेना रही ।

अतिथियो का युवा मडल अध्यक्ष अक्षय पंकज एवं सचिव भगवती बैरवा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियो द्वारा सभी विजेता व उपविजेता टीमो एवं विजेता उपविजेता खिलाडियो को पुरूस्कार स्वरूप खेल सामग्री किट , मोमेन्टो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।  जिला खेल अधिकारी ने कहा कि खेलो के माध्यम से अपनी पहचान बनाकर देश का नाम रोशन करे। युवाओ को प्रेरित करते हुए नियमित खेल अभ्यास करने एवं खेलो के प्रति ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक युवाओ को जोडने का प्रयास करने हेतु युवाओ का आव्हान किया।  प्राचार्य ने कहा कि  नई खेल प्रतिभाए जो खेलो में आगे बढकर  देश का नाम रोशन कर रही है, नियमित रूप में खेल कार्यक्रमो मे हिस्सा लें।  शारीरिक शिक्षक दिप्ती मदान, नीलम कपूर , साजिद हुसैन, सुनील शर्मा का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।  संचालन अक्षय पंकज एवं आभार विवेकानन्द युवा मंडल के सचिव भगवती बैरवा ने ने किया । इस अवसर पर फुटबॉल कोच कालुलाल गुर्जर सहित अन्य युवा व युवतिया उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket