बारां 17 नवम्बर। कोटा विश्वविद्यालय कोटा की अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 क्रिकेट पुरूष/महिला में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की टीम द्वारा विजयश्री हांसिल करने पर कॉलेज में स्वागत किया गया। शारीरिक शिक्षक सीबी शर्मा ने बताया कि करोली जिले के खेड़ा हिंडोन में आयोजित हुई प्रतियोगिता में कोटा युनिवर्सिटी से संबद्ध बारां सहित कोटा संभाग के कॉलेज, शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थानों की टीमों ने भाग लिया था।
टीम के कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य भगवान सिंह मीणा व समेत स्टाफ की ओर से कप्तान शुभम नायक, खिलाड़ी आकाश मीणा, हर्षित प्रजापति, पीयूष पंकज, वंश, अंकित, शेलेंद्र, विरेंद्र, लवप्रताप, कुलदीप, भरतराज व हरीश, शिवचरण आदि का मुंह मीठा कराया और विजेता ट्रॉफी भेंट की।
इस अवसर पर प्राचार्य मीणा ने कहा कि क्रिकेट टीम ने युनिवर्सिटी में पीजी कॉलेज का नाम रोशन किया है। बेहतर प्रदर्शन के बदौलत ही यह जीत मिली है। इससे अन्य खिलाड़ी व छात्र भी प्रेरणा लेंगे। कॉलेज प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को जो भी सहयोग की अपेक्षा होगी, पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




