[aioseo_breadcrumbs]

बारां में धूमधाम से मनाया गया बहनदूज पर्व, बहनों ने एक-दूसरे को बांधा लाल धागा

बारां। बारां जिले में गुरुवार को बहनदूज कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में 50 बहनें उपस्थित रही।

कार्यक्रम में सभी बहनों ने एक-दूसरे को लाल धागा बांधकर कुमकुम तिलक लगाया तथा एक-दूसरे के सफल जीवन की कामना की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती राजेश हाडा रही। कार्यक्रम का संचालन संगठन की कार्यकर्ता नंद कंवर द्वारा किया गया। कोटा से एकल नारी शक्ति संगठन से आई पूनम तिवारी द्वारा बहनों की रक्षा के लिए शपथ दिलवाई गई।

कार्यक्रम में बहनदूज के गीत गाए गए, सभी द्वारा नृत्य किया गया, मेहंदी लगाई गई तथा नाश्ता वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की नंद कंवर, निशा, शर्मिला तथा अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बारां में धूमधाम से मनाया गया बहनदूज पर्व, बहनों ने एक-दूसरे को बांधा लाल धागा

बारां। बारां जिले में गुरुवार को बहनदूज कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में 50 बहनें

Live Cricket