[aioseo_breadcrumbs]

आदिवासियों के जल, जमीन और जंगल बचाने के लिए फिर से क्रांति लाने की आवश्यकता’

डोमा परिसंघ ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती, कृष्णमुरारी बने नगर अध्यक्ष
बारां। दलित, ओबीसी, माइनोरिटी एवं आदिवासी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ (डोमा परिसंघ) की बैठक रविवार को रावणजी का चौक स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेश पंकज की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में जिला महामंत्री अशोक नरवाल ने बताया कि बैठक की शुरुआत में क्रांतिसूर्य बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश पंकज ने कहा कि जिस वर्ग को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हों और जिसे समानता के अधिकार से वंचित रखा गया हो, उसे भी आदिवासी के समान माना जाना चाहिए। ऐसे सभी वर्ग आदिवासियों की तरह ही भारत के मूल निवासी हैं। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि आज भी आदिवासियों की हालत विषम है। उन्हें उनके अधिकार पूरी तरह नहीं मिल रहे हैं। आदिवासियों की जल जमीन और जंगल सुरक्षित नहीं रहे हैं। जंगल सिकुड़ते जा रहे हैं नदियां सूखी पड़ी है और जमीनें पर शोषक वर्ग के कब्जे में जा रही है। इसलिए फिर से बिरसा मुंडा की तरह क्रांति लाने की आवश्यकता है तभी आदिवासियों के जल, जमीन और जंगल सुरक्षित व संरक्षित रह पाएंगे।
जिलाध्यक्ष पंकज ने बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें आदिवासियों का भगवान, क्रांतिसूर्य आदि नामों से पुकारा जाता है। उन्होंने जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए किए गए उनके आंदोलन के बारे में जानकारी दी।
बैठक में 13 दिसम्बर को संविधान बचाने को लेकर दिल्ली में आयोजित होने वाली रैली में भाग लेने पर भी चर्चा हुई, जिसमें सभी ने सहमति व्यक्त की। रैली में भाग लेने के लिए 30 नवम्बर तक नाम दर्ज कराने की तिथि तय की गई।
इस दौरान विधि सलाहकार एडवोकेट विनय सोन के सुझाव पर जिला कोषाध्यक्ष कृष्णमुरारी मेहरा को बारां नगर अध्यक्ष बनाया गया। वहीं गत दिनों जिलाध्यक्ष पंकज को बारां जिला पत्रकार संघ का संयोजक बनाए जाने पर तथा नवनियुक्त नगर अध्यक्ष मेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं मुंह मीठा कराया।
बैठक में संगठन मंत्री रामेश्वर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन नरवाल आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन जिला महामंत्री अशोक नरवाल ने किया। बैठक में संरक्षक पदम महावर, कमल किशोर, निर्मल सोन आदि मौजूद थे।
Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS