[aioseo_breadcrumbs]

भानू गोयल की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर अग्रवाल समाज ने एएसपी को सौंपा ज्ञापन

शाम को घर से बाहर गया तथा रात्रि 9 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया

बारां। अग्रवाल समाज के 20 वर्षीय युवक भानु गोयल पुत्र रामस्वरूप गोयल, निवासी मोठपुर, तहसील अटरू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला बारां की ओर से मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि भानु गोयल 17 सितम्बर को शाम लगभग 6 बजे के बाद घर से बाहर गया था तथा रात्रि लगभग 9 बजे उसका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद 18 सितम्बर को परिजनों द्वारा मोठपुर में गुमशुदगी की सूचना दी गई। उसकी 21 सितम्बर को ट्रेन से कटने की सूचना प्राप्त हुई। घटना के बाद शव के अंगों की तत्काल पहचान नहीं हो सकी तथा अज्ञात शव मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान भानु गोयल के रूप में की।

समाज की ओर से ज्ञापन में पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच कराने, मोबाइल फोन, कॉल डिटेल, लोकेशन एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच करने तथा भानु के घर से निकलने से लेकर घटना तक के सम्पूर्ण घटनाक्रम की कड़ी-दर-कड़ी जांच किए जाने की मांग की गई।

 

साथ ही शव की पहचान एवं अंतिम संस्कार से संबंधित परिस्थितियों की भी नियमानुसार जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने का आग्रह किया गया। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया कि समाज की मांग किसी निर्दोष व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के माध्यम से वास्तविक सत्य सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने की है।

 

ज्ञापन सौंपते समय अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, जिला बारां के अध्यक्ष अशोक गर्ग ‘सर्राफ’, राजेन्द्र मित्तल, महामंत्री , संजय गोयल, मंत्री , धर्मेन्द्र गोयनका, कोषाध्यक्ष,शेखर सिंघल (राजपुर गोल्डन वाले), वैष्णव अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, महामंत्री सतीश अग्रवाल, वीरेन्द्र गोयल,अभिषेक कुमार जैन,विनोद कुमार गर्ग, निखिल गोयल सहित अग्रवाल समाज के कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

 

समाजजनों ने पुलिस प्रशासन से प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS