एफएलएन का दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न
बारां। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार क्लस्टर केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोटा रोड, बारां में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रधानाचार्य एवं FLN क्लस्टर प्रभारी कुलदीप शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

प्रथम दिवस पर KRP महेन्द्र कुमार बैरवा ने हिन्दी एवं पर्यावरण अध्ययन विषय के शिक्षण में आने वाली समस्याओं पर संभागियों के साथ चर्चा-परिचर्चा की तथा विभिन्न शिक्षण विधाओं की जानकारी देते हुए गतिविधियाँ करवाईं। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी रतन सोनी ने प्रशिक्षण का अवलोकन किया एवं अपने अनुभव साझा किए।
द्वितीय दिवस पर KRP महेन्द्र कुमार बैरवा ने वर्तमान समय में अंग्रेजी स्पोकन को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने विद्यालय में अंग्रेजी का वातावरण कैसे बनाया जाए, सही उच्चारण के साथ अंग्रेजी बोलने की विधाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अंग्रेजी शिक्षण में आने वाली बाधाओं के समाधान बताए।
कार्यक्रम में क्लस्टर प्रभारी कुलदीप शर्मा ने सभी संभागियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण के समापन की घोषणा की।

इस प्रशिक्षण में व्याख्याता तेजराम मीणा, रितु नागर, राकेश बैरवा, अनिशा परवीन, रितु कुमारी, राजश्री गौतम, पूजा गौतम, अंतिमा जैन, विनीता कुमारी, पुरुषोत्तम पांचाल, रजनी कुमारी सहित क्लस्टर के समस्त शिक्षकों ने भाग लिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




