मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
बारां। राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ जिला शाखा बारां एवं जिले की तहसील शाखाओं की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जिला अध्यक्ष नरेंद्र नागर ने बताया कि राजकीय शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय बारां सहित उप जिला चिकित्सालयों और विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों छीपाबड़ौद, किशनगंज व रेलावन में फार्मासिस्टों ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसी क्रम में अटरू, किशनगंज, छबड़ा सहित अन्य कस्बों में भी फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए।
इस दौरान दुर्गाशंकर मीणा उपाध्याय, जिला सचिव बुद्धि प्रकाश मीणा, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र नागर, छबड़ा से राजेंद्र मीणा, बारां से अजय मालव, कनिका गुप्ता, रवींद्र नागर, हेमंत मीणा, हेमंत गोस्वामी, सीताराम गर्ग सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट कर्मचारी मौजूद रहे।
सीएचसी किशनगंज में –
21 परगना फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ छीपाबड़ौद के तत्वावधान में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फार्मासिस्ट दुर्गाशंकर मीणा ग्रेड-प्रथम, योगेन्द्र नागर, रामवतार, सत्येन्द्र नागर, धीरेन्द्र नागर, फैजान खान, नितेश प्रजापति, विशाल प्रजापति एवं अंकित हाड़ा की मौजूदगी में मरीजों एवं स्टाफ में फल वितरण किया गया तथा मरीजों की कुशलता एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

सीएचसी रेलावन में भी बाँटे फल-
इसी प्रकार सीएचसी रेलावन में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में मरीजों को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मो. इमरान, डॉ. रवि मीना, फार्मासिस्ट प्रथम रासबिहारी, नर्सिंग ऑफिसर सुरेश, हरगोविन्द एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस दौरान फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका पर प्रकाश डाला गया और निःशुल्क दवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन का संकल्प लिया गया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते





