[aioseo_breadcrumbs]

बारां के युवा ऋषि नागर ने इंडिया एवं इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराई उपलब्धि

बारां। बारां जिले के गांव दुर्जनपुरा निवासी एवं बिल्ड्स टू इनफिनिटी एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संस्थापक ऋषि नागर ने अपनी मेहनत और नवाचार के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन किया है। उन्हें वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में विभिन्न इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी एवं शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए ’इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ एवं ’इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में स्थान प्राप्त हुआ है।

 

ऋषि नागर ने प्रारंभिक शिक्षा ब्रिलियंट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बारां से प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने वर्ष 2022 से 2024 तक कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट में जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड एवं नीट की तैयारी की। वर्ष 2024 में जेईई मेन में लगभग 90 पर्सेंटाइल प्राप्त किया तथा गणित विषय में विशेष प्रदर्शन करते हुए अखिल भारतीय रैंक 11,000 के भीतर स्थान प्राप्त

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने गणित में 93 एवं रसायन विज्ञान में 92 अंक प्राप्त किए। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर वे अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष 1 से 1.5 प्रतिशत एवं राजस्थान राज्य स्तर पर शीर्ष 0.5 से 1 प्रतिशत विद्यार्थियों में शामिल रहे।

वर्तमान में वे आईआईटी बॉम्बे के पूर्व छात्र एवं एडुटेक स्टार्टअप कंपनी के संस्थापक के रूप में शिक्षा, नवाचार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में कार्यरत हैं। ऋषि नागर का मानना है कि अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से छोटे शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि बारां जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस उपलब्धि पर रामदयाल नागर, रोशन बाई नागर, नरेंद्र नागर, रेखा नागर, यशवंत नागर, हुकुमचंद नागर, तिेष नागर, दिव्या नागर, लविश नागर, हरिओम नागर, उमेश नागर व चंद्रप्रकाश शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

 

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

राष्ट्रीय चेतना संस्थान एवं श्री शिवाय अस्पताल ने रेलावन में लगाया निशुल्क चर्मरोग मेडिकल कैंप 

बारां। राष्ट्रीय चेतना संस्थान एवं श्री शिवाय अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेलावन में निशुल्क चर्मरोग मेडिकल कैम्प

Live Cricket