बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में केलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन हुआ।कार्यक्रम के दौरान ईएलसी का पुनर्गठन किया गया,स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने नवगठित कार्यकारिणी को लोकतंत्र सशक्तिकरण एवं मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाकर कहां की विद्यार्थी देश के लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते हैं,वह स्वयं संविधान,कानूनी अधिकारों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं तथा विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने साथियों और समाज को उनके मौलिक अधिकारों, सरकारी नीतियों और मतदान के प्रति जागरूक करते हैं।
*विद्यार्थियों ने सिखा ऑनलाइन पंजीयन का तरीका*
प्रभारी भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 प्लस के युवाओं को मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करवाने की सुविधा दी है, उन्होंने भावी मतदाताओं को ईसीआई नेट ऐप द्वारा मतदाता सूची में ऑनलाइन प्रक्रिया से पंजीयन करने की जानकारी दी गयी,वही ईपिक नंबर या ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की प्रक्रिया समझाई।

*निर्वाचन की चलचित्र का हुआ प्रदर्शन*
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार की गई लोकसभा चुनाव 2019 फिल्म भी दिखाई गई।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों,नागरिक कर्तव्यों और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
*जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रृंखला*
इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। ईएलसी प्रभारी हरिओम राठौर ने बताया कि ईएलसी की कार्यकारिणी में महिमा राठौर को अध्यक्ष तथा संजना मेहता को उपाध्यक्ष सहित 18 विद्यार्थियों का सक्रिय सदस्य के रूप में चयन किया गया,कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष कुमार नागर,सहायक प्रभारी ईएलसी भगवान सिंह,स्वीप सदस्य रामचरण मीणा,स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




