[aioseo_breadcrumbs]

शारीरिक शिक्षा कैडर सुधार की प्रमुखता से उठाई मांग

राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा संघ का प्रदेश अधिवेशन संपन्न

बारां। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा संघ का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन रविवार 19 जुलाई को कोटा में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। अधिवेशन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य व्याख्याता सुनील शर्मा ने बताया की

अधिवेशन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री के विशेषाधिकारी (ओएसडी) सतीश कुमार गुप्ता रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र कंबोज ने की।

 

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेंद्र कंबोज ने शारीरिक शिक्षा कैडर से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार के समक्ष मांग-पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रारंभिक शिक्षा कार्यालयों में उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) के पद सृजित करने की मांग को प्रमुखता से रखा। इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा कैडर के सुदृढ़ीकरण एवं शारीरिक शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता बताई।

मुख्य अतिथि सतीश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और शारीरिक शिक्षा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। किसी भी विद्यालय के प्रभावी संचालन, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि माननीय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नेतृत्व में शिक्षा विभाग निरंतर नवाचार एवं सुधार की दिशा में कार्य कर रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की पदोन्नतियां की गई हैं तथा आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। उन्होंने संघ द्वारा प्रस्तुत मांग-पत्र का उच्च स्तर पर अध्ययन करवाकर यथासंभव समाधान का आश्वासन भी दिया।

 

कार्यक्रम में श्रीमती आशा मांडावत (संयुक्त निदेशक, कोटा संभाग), रामचरण मीणा (जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, कोटा), रुपेश कुमार सिंह (मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल शिक्षा), रूपनारायण मालव (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, कोटा), राजेन्द्र कंबोज (प्रदेशाध्यक्ष), शिवराज सिंह चौधरी (उप जिला शिक्षा अधिकारी, संयुक्त निदेशक कार्यालय, कोटा), सूरजकरण बड़गोतिया (उप जिला शिक्षा अधिकारी, शारीरिक शिक्षा), मानसिंह राजावत (उप जिला शिक्षा अधिकारी, बारां), संतोष राठौड़ (उप जिला शिक्षा अधिकारी, जयपुर), अवधेश पुरी गोस्वामी (भीलवाड़ा) एवं राजबहादुर भंसाली (उप जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़) मंचासीन रहे।

 

अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान कोटा संभाग प्रभारी राजेन्द्र मीणा, महेश दाधीच, लक्ष्मण आर्य, रचना शर्मा, सुनील शर्मा, चंद्र प्रकाश मेहता, प्रेम नारायण नागर, ऋचा वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया।

संचालन श्रीमती किरण सिंह (प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा) एवं सुनील शर्मा (बारां) ने संयुक्त रूप से किया।

 

अधिवेशन में प्रदेशभर से आए प्रतिनिधियों ने शारीरिक शिक्षा के विकास, कैडर सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS