बारां। अखिल भारतीय धोबी महासंघ (एबीडीएम) जिला इकाई बारां की बैठक रविवार को शहर के अस्पताल रोड स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष राजाराम पंकज की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पंकज ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी बद्रीलाल वर्मा थे। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश रंगीला ने किया।
बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया गया। साथ ही बारां नगर पंचायत की नवगठित कार्यकारिणी में 5 सदस्यों के शामिल होने पर सहमति दी गई।

परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव भी रखा गया। जिस पर आगामी बैठक में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। साथ ही आगामी गतिविधियों पर प्रस्ताव लिए गए। जिनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने व संगठन को ब्लाॅक स्तर तक मजबूत करना आदि शामिल थे। इस दौरान नए सदस्य कृष्णकुमार सिंगोरिया को दुपट्टा पहनाकर एबीडीएम की सदस्यता ग्रहण कराई गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री भैरूलाल पंकज, सह कोषाध्यक्ष सुरेश पंकज, यूथ विंग जिलाध्यक्ष गिरिराज पंकज, शेरबहादुर पंकज, विजय पंकज मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



