बारां। जिले में ग्राम रथ अभिग्राम यान के तहत बुधवार को भी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्याें की जानकारीे आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में ऑडियो वीडियो व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं का संदेश दिया गया। अभियान में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में मोबाईल वैन की एलईडी स्क्रीन पर किसानों को खेती बाड़ी की नवीन तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही चार वैनों से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संदेश प्रसारित कर जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। योजनाओं को रोचक बनाने के लिए लोक कलाकारों द्वारा गांवों में संध्या चौपाल में शाम के समय लोक कलाकारों द्वारा गीतों और नाटकों के जरिए योजनाओं को रोचक ढंग से समझाया जा रहा हैं। रथों पर ग्रामीणों के सुझाव लेने के लिए सुझाव पेटिका रखी गई है।
ग्राम रथों से जन-जागरूकता
बुधवार को ग्रामीण बहुल विधानसभा क्षेत्र अंता में भोज्याहेड़ी, बलवनखेड़ी, मालबमोरी, सीमल्या, रामपुरा भगतान बारां-अटरू में भैंसड़ा, बमोरी, खुरी, अर्डान्द किशनगंज में केलवाड़ा, दांता, बाल्दा, ऊनी, महोदरा, पीपलखेड़ी छबड़ा में झरखेड़ी, निपानिया, पचपाड़ा एवं सेमली में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ग्राम रथ आज यहां करेंगे प्रचार-प्रसार
गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र अंता में बमोरीकलां, जारेला, खानपुरिया, मऊ, रावलजावल बारां-अटरू में चरड़ाना, मेरमाचाह, गंदोलिया किशनगंज में खुशियारा, अजरोंड़ा, गणेशपुरा, समरानियां, गदरेटा छबड़ा में तेलनी, हान्याहेड़ी, फलिया एवं पाली में ग्राम रथों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
मिला कृषक समृद्धि योजना का लाभ
गांव बिलासगढ ग्राम पंचायत बिलासगढ़ तहसील किशनगंज निवासी लाभार्थी गौरीशंकर पुत्र धूलीलाल अहेडी ने बताया कि लाभार्थी द्वारा उद्यान विभाग की अनुदान सहायता योजना से पॉलीहाउस का निर्माण करवाया गया और कम भूमि में अच्छी गुणवता की व्यावसायिक फसल उगाकर अधिक उत्पादन ले रहा है। जिससे लाभार्थी परिवार के आर्थिक स्तर में सुधार एवं सामाजिक मानसिक तौर पर भी बदलाव हुआ है।

पीएम आवास से मिला सपनों का घर
पीएम जनमन योजना से लाभान्वित ग्राम पचायत रायथल निवासी लाभार्थी भंवरलाल पुत्र मथुरालाल राठी ने बताया कि लाभार्थी का परिवार बहुत ही गरीब था, परिवार के पास रहने का कच्चा मकान था। कच्चे मकान में बरसात में कठिनाईयों के साथ रहना पडता था, कच्चे मकान में बरसात के समय रात में कीडे़-मकोड़ों का डर बना रहता था। बरसात का पानी घर में घुस जाता था। जिससे जीवन-यापन में काफी परेशानी आती थी।
गांव में अन्य लागों के पक्के मकानों को देखकर बच्चे भी लाभार्थी से पक्का मकान बनाने के लिए कहते थे। परन्तु गरीबी के कारण पक्के मकान का सपना तक नहीं देखा था। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के जीवन के सपने जब पूरे हुए तब वर्ष 2025-26 में ग्राम पंचायत की ओर से अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास निर्माण के लिए सामग्री के लिए एक लाख बीस हजार रूपए तथा मनरेगा अन्तर्गत 90 दिन मजदूरी की राशि प्राप्त हो रही है। लाभार्थी ने सरकार द्वारा दी गई राशि से पक्के मकान का निर्माण करवाया। जिससे परिवार के रहने के तरीके, सामाजिक और मानसिक तौर पर काफी बदलाव हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



