बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने मनीष गौतम उर्फ बीट्टू हत्याकाण्ड में 10 हजार रूपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक अंदासु बारां ने बताया कि मनीष गौतम उर्फ बिट्टू हत्याकाण्ड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु राजेश चैधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बारां के सुपरविजन में हरिराम सोनी पुलिस वृताधिकारी वृत बारां के नेतृत्व में थाना कोतवाली बारां व जिला विशेष टीम की संयुक्त टीमों का गठन कर शेष आरोपियों की तलाश-पतारसी हेतु अलग-अलग स्थानों पर टीमें रवाना की गई थी। टीमों द्वारा फरार मुल्जिमानों का पीछा किया जा रहा था। टीमों द्वारा हत्याकाण्ड के मामले में पूर्व में मुलजिम राकेश कुमार उर्फ राहुल, मुकेश यादव को गिरफ्तार व तीन बालकों निरुद्ध किया गया था। जिनसे अनुसंधान किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक वैन्यू कार व एक बुलट मोटरसाईकिल व एक अन्य मोटरसाईकिल को जब्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त अलाय जरब खून आलूदा चाकू बरामद किया जाकर मुलजिमान व बालकों को न्यायिक अभिरक्षा व सम्प्रेषण गृह बारां में भिजवाया गया था।
थाना कोतवाली बारां व जिला विशेष टीम बारां की टीमों द्वारा प्रकरण के शेष आरोपियों की तलाश-पतारसी करते हुए हत्याकाण्ड के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रूपये के ईनामी आरोपी कमल गहलोत को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान में सामने आया है कि कमल गहलोत द्वारा मनीष शर्मा उर्फ बिट्टू की हत्या करने के लिए आरोपी विरेन्द्र रधुवंशी व अकुल वाल्मिकी को हथियार दिये थे। गिरफ्तार आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार व अन्य फरार मुल्जिमानों के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण के फरार मुल्जिम कमल गहलोत की गिरफ्तारी पर 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तारशुदा मुलजिमः-
कमल पुत्र भंवरलाल राठी राजपूत उम्र 30 साल निवासी नन्दिनी गौशाला के पास मनोहर घाट शिवाजी नगर, थाना कोतवाली बारां जिला बारां।
पुलिस टीमः-
1.भजनलाल आरपीएस (प्रोबे0) थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां।
2.हीरालाल पुनिया पु0नि0 थाना कोतवाली बारां
3.सुरेन्द्र सिंह उ0नि0 थाना कोतवाली बारां।
4.राजेश उ0नि0 जिला विशेष टीम बारां।
5.परशुराम स0उ0नि0 थाना कोतवाली बारां।
6.हरीश भाटी स0उ0नि0 थाना कोतवाली बारां।
7.आकाश शिन्दे स0उ0नि0 जिला विशेष टीम बारां।.
8.शाहउद्दीन स0उ0नि0 जिला विशेष टीम बारां।
9.अमरचन्द स0उ0नि0 जिला विशेष टीम बारां।
10 मनीष कुमार शर्मा हैड कानि0 जिला विशेष टीम बारां।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते



