[aioseo_breadcrumbs]

उपखण्ड एवं चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण 28 को

बारां। जनगणना कार्य निदेशालय, राजस्थान जयपुर के निर्देशों की पालना में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना के लिए उपखण्ड अधिकारियों एवं चार्ज अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण जन सुविधा केन्द्र, जिला परिषद में 28 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

प्रमुख जनगणना अधिकारी भंवरलाल जनागल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए उप जिला जनगणना अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उप निदेशक रामप्रसाद बैरवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी उपखण्ड जनगणना अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी, जिला एवं चार्ज स्तर के चार्ज जनगणना अधिकारी एवं आयुक्त नगर परिषद, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार, तहसील जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका के सभी उपखण्ड अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी प्रशिक्षण में भाग लेंगे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS