[aioseo_breadcrumbs]

ग्राम रथ अभियान का शुभारंभ 28 को  

बारां। राज्य सरकार की कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्याे की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा एलईडी मोबाईल वैन आधारित जन-जागरूकता के लिए ग्राम रथ जिला स्तरीय अभियान का जिले में मंगलवार को प्रातः साढे नौ बजे कलेक्ट्रेट परिसर में विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधानसभा वार एलईडी मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।

जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने बताया की कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी अधिकारियों को नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्राम रथ रवाना किए जाएंगे, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पहुचकर ग्रामीणों व किसानों को एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं और समृद्ध राजस्थान के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकरी देंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए इन रथों के साथ कला जत्थों के माध्यम से भी आमजन तक योजनाओं से लाभांवित होने का संदेश दिया जाएगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS