[aioseo_breadcrumbs]

मेहर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची पर रोक का एक माध्यम

बारां। आदर्श मेहर समाज सेवा संस्थान बारां के तत्वावधान में शहर के शाहबाद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास आयोजित हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सम्मेलन में लगभग 6 हजार समाज बंधु शामिल हुए।
संस्थान के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार पोषिया ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर आयोजित हुए इस सम्मेलन में राजस्थान सहित मध्यप्रदेश से भी जोड़े आए थे। जिनका संस्थान ने सामूहिक विवाह अनुदान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया है।

अध्यक्ष नरेंद्र घोड़िया ने बताया कि इस अवसर पर समिति द्वारा भामाशाहों का माला पहनाकर प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत व सम्मान किया गया। वहीं भामाशाहों द्वारा नवदम्पतियों को आशीर्वाद देकर समिति की आगे भी इसी प्रकार मदद करने का भरोसा दिलाया।

सुरेश जलवानिया ने बताया कि सामूहिक विवाह फिजूलखर्ची पर रोक का एक माध्यम है। समिति द्वारा वर-वधुओ को स्नेह स्वरूप उपहार दिए गए। सम्मेलन में विधि विधान से फेरों का कार्यक्रम किया गया। सम्मेलन स्थल पर चिकित्सा विभाग एवं पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा। संचालन सकल पंचायत मेहर समाज बारां के अध्यक्ष भंवरलाल मोगदिया ने किया।

सम्मेलन अध्यक्ष मोहनलाल खड़ोदिया ने बताया कि विशेष सहयोगी राम किशन सिंधिया, रामलाल गडूनदिया, रामगोपाल सिंधिया, घनश्याम नांगया, गोविंद बिहारी नांगड, संजय सिंधिया, महेन्द्र टांकला, जितेन्द्र तलवादिया, कृष्णमुरारी बिछलपुर, पुनियाखेड़ी अकलेरा के सम्मेलन अध्यक्ष श्याममनोहर सहित श्योपुर व हाड़ौती संभाग के सभी समाज बंधुओं का विशेष सहयोग रहा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बारां। कोतवाली थाना पुलिस ने मनीष गौतम उर्फ बीट्टू हत्याकाण्ड में 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक

Live Cricket