[aioseo_breadcrumbs]

उपायुक्त जसवानी ने समर्थन मूल्य गेहूं खरीद केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

बारां। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग उपायुक्त चंदीराम जसवानी ने गुरुवार को समर्थन मूल्य पर तौल कांटे पलायधा (तिलम संघ), अंता (राजफैड) एवं बारां (एफसीआई) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तौल केन्द्र पलायथा में मौके पर ही किसानों से संवाद कर गत बैकलॉग का समय पर उठाव सुनिश्चित करने, गुणवत्तायुक्त बारदाना उपलब्ध करवाने एवं किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया ।

तौल केन्द्र अंता पर सम्बंधित केन्द्र प्रभारी की लापरवाही के मद्देजर नोटिस जारी करने तथा किसानों के पंजीकरण अनुसार प्राथमिकता से गेहूं तुलाई एवं पारदर्शिता पूर्ण कार्य करते हुए गत बैकलॉग का समय पर उठाव सुनिश्चित करने सहित किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि जिले में 92 हजार 215 मेट्रिक टन निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 24 हजार मेट्रिक टन लगभग 26 प्रतिशत गेहूं खरीद संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है। जिले में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है।
उपायुक्त जसवानी द्वारा सभी खरीद केन्द्रों पर 2 दिवस में बैकलॉग समाप्त करते हुए किसानों की कतारों को कम किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने खरीद केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं क्लीनर, माश्चर, ड्रायर एवं छाया पानी इत्यादि की व्यवस्थाएं तथा 48 घंटे में किसानों को भुगतान की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित एजेन्सियों के प्रतिनिधियों तथा गुणवत्तायुक्त बारदाने के लिए एफसीआई प्रतिनिधियों को निर्देशित किया। गेहूं खरीद में प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए विभागीय दिशा निर्देशों का पूर्ण पालना सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर प्रवर्तन निरीक्षक रविन्द्र मीना एवं संतोष मीना उपस्थित रहे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket