[aioseo_breadcrumbs]

3 किलो 900 ग्राम डोडा चुरा के साथ एक जना गिरफ्तार

बारां। कवाई थाना पुलिस ने 9 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्था की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन नशा-विनाश के दौरान कार्यवाही करते हुए राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व रामानन्द यादव वृताधिकारी अटरु के नेतृत्व में, राजपाल सिंह पु0नि0 थानाधिकारी थाना कवाई मय जाप्ता की टीम गठित की गई। टीम को दौराने गश्त जरिये मुखबीर सूचना मिली कि पप्पु ढीमर के मकान की सीढ़ियों पर एक व्यक्ति बैग लेकर बैठा हुआ है। जिसके पास कोई अवैध मादक पदार्थ सामग्री हो सकती है। जिस पर थानाधिकरी कवाई मय टीम के बताये गये स्थान पर पहुंचे। जहां पर एक व्यक्ति पप्पु ढीमर के मकान की सीढ़ियों पर बैठा नजर आया जो पुलिस जीप व जाप्ता को देखकर पीडब्ल्यूडी की बिल्डिंग की तरफ तेज कदमो से जाने लगा। जिसको डिटेन कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र कन्हैयालाल मीणा उम्र 43 साल निवासी तूमडा थाना छीपाबडौद का होना बताया।

पुलिस अधीक्षक अंदासु ने बताया किओमप्रकाश के कब्जे से मिले बैग को नियमानुसार चैक किया तो बैग में 3 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा मिला। जिसको जब्त कर ओमप्रकाश के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान अशोक कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी अटरु के सुपुर्द किया गया है। गिरफ्तारशुदा आरोपी से डोडा-चूरा के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। पुलिस टीमःमें .कपिल कुमार कानिस्टेबल, रामेश्वर, सुधीर सिंह व विक्रमसिंह शामिल थे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket