[aioseo_breadcrumbs]

बाजार में बरसा धन, करोड़ों का हुआ कारोबार

धनतेरस पर्व से पांच दिवसीय दीपोत्सव का हुआ आगाज
ज्वैलरी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिनिक्स, बर्तन, कपड़ा बाजार में रही गहमागहमी
-राजेश पंकज
बारां 29 अक्टूबर। दीपावली महापर्व का आगाज मंगलवार को धनतेरस पर्व के साथ हो गया। इस दौरान बाजार में खरीदारी का बूम रहा। एक मोटे अनुमान के अनुसार सभी क्षेत्रों में 40-50 करोड का कारोबार होना माना जा रहा है। इसमें सर्वाधिक कारोबार प्रॉपर्टी व ऑटोमोबाइल क्षेत्र में हुआ। इसके बाद सर्राफा बाजार में रहा। शहर में करीब 1500 वाहनों की बिक्री हुई। जिसमें दुपहिया अधिक रहे। इसके बाद चार पहिया और टै्रक्टर। षेश कारोबार इलेक्ट्रिनिक्स, इलेक्ट्रिकल, बर्तन, कपड़ा, रेडिमेड, फर्नीचर, किराना, जनरल, आतिषबाजी, सजावटी सामग्री का रहा। बाजार में सुबह बाजार खुलने खुलने के साथ ही खरीदारी का दौर षुरू हो गया था। सर्राफा बाजार में दोपहर तक धीमा कारोबार रहा। लेकिन इसके बाद तेजी आ गई। वहीं वाहनों के षोरूमों पर दिनभर भीड़ लगी रही। लोगों ने षुभमुहूर्त में नए वाहन खरीदकर पूजा अर्चना की। उम्मीद के मुताबिक कारोबार होने से व्यापारी भी प्रसन्न नजर आए। उन्हें देर षाम तक फुर्सत तक नहीं मिली। पहली बार कोटा रोड पर सीनियर स्कूल के खेल मेदान में लगे आतिषबाजी बाजार में खरीदारी हुई।

दो करोड का हुआ सर्राफा कारोबार-
व्यापारिक सूत्रों के अनुसार लगभग 45 करोड से अधिक के हुए कारोबार में लगभग 18 करोड प्रॉपर्टी, 17 करोड ऑटोमोबाइल, दो करोड सर्राफा, शेष 9 करोड रूपए का अन्य क्षेत्र का कारोबार रहा। बाजार सूत्रों के अनुसार शहर में 90 चारपहिया वाहन खरीदे गए। दुपहिया व चारपहिया वाहनों की अधिकांश ने अग्रिम बुकिंग कराई हुई थी।

गुलजार हुआ बाजार-
दीपावली की षुरूआत के साथ ही बाजार भी गुलजार हो उठा है। मकान, भवन, दुकान, प्रतिश्ठान आदि रंगीन रोषनी से झिलमिला उठे हैं। रंगाई पुताई का कार्य लगभग पूरा होने से घर चमचमाने लगे हैं।
दीपदान किया-
महिलाओं ने सुबह घर की साफ सफाई से निवृत होकर बाजार में खरीदारी की। सोने, चांदी के आभूशण, सिक्के, मूर्तियां, बर्तन आदि की खरीद की। घर में नई मटकी बरती। षाम को दीपदान किया। आयुर्वेद विभाग व चिकित्सकों ने भगवान धन्वंतरी की पूजा-अर्चना की।

युवाओं में रहा क्रेज-
कोटा रोड पर ही केके मोटर्स हीरो के प्रोप्राइटर कंवल खत्री ने बताया कि धनतेरस पर्व पर शुभ मुहूर्त के अुनसार लोगों ने वाहन खरीदे। युवाओं में स्टाईलिस मॉडल का क्रेज रहा। एचएफ डीलक्स, स्प्लेंडर प्लस जीरो वन, स्प्लेंडर एक्स-टेक, आई स्मार्ट 110, ड्यूट स्कूटर 110 का क्रेज देखा गया। कंपनी की ओर से चुनिंदा मॉडल्स व कार्ड पर विशेष ऑफर दिया गया। जिसमें छूट व केशबेक शामिल रहा।        

ब्रांडेड ज्वैलरी रही पसंद     

शहर के प्रमुख आभूशण वि क्रेता जितेंद्र ज्वैलर्स के प्रोप्राइटर त्रिलोक सोनी व मन्नालाल रामनाथ सर्राफ के प्रोप्राइटर विनोद गर्ग ने बताया कि ब्रांडेड ज्वैलरी अधिक पंसद की जा रही है। इनमें लाइटवेट, कुंदन, मोती कुंदन, रीयल डायमंड, एमारोल्ड, कलकत्ता व जोधपुरी ज्वैलरी की मांग रही।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket