[aioseo_breadcrumbs]

जिला पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के साथ खेला मैच

नशे से दूर रहने तथा साइबर क्राइम से बचने का दिया संदेश

बारां। अंडर- 20 फुटबॉल टीम के प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना होने से पूर्व रविवार को प्रात श्री राम स्टेडियम में आयोजित मैत्रीपूर्ण मैच के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु खेल मैदान पर पहुंचे तथा उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मैच खेला तथा टीम को जीत की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने तथा साइबर क्राइम से बचने की संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक का खेल मैदान पहुंचने पर फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिया सहित वरिष्ठ पदाधिकारीयो ने स्वागत किया अंडर -20 जिला फुटबॉल टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए रविवार को चित्तौड़ के लिए रवाना हुई जहा उनका पहला मैच अलवर से होगा।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS