बारां। शहर के एनएच 27 स्थित अनंत विहार द्वितीय में मेरिटोरियस एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसायटी द्वारा मेरिटोरियस अकेडमी का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि विधायक राधेश्याम बैरवा ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की एवं फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल कंवरिया, मदन जाजोरिया, शिक्षाविद आरजी मीणा व रामचरण अटोलिया थे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष ओपी पारेता ने की। अध्यक्ष हेमंत जोनवाल ने बताया कि संस्थान में ईसीसीई व एनटीटी प्री प्राइमरी टीचर की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। साथ ही कंप्यूटर से संबंधित एडीसीए, डीसीपीए, डीओएएम व पीजीडीसीए प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं। वहीं इसी सत्र से डे केयर, प्ले स्कूल और नर्सरी से 5वीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही है।

मेरिटोरिय अकेडमी एक स्कूल ही नहीं बल्कि एजुकेशन का खजाना है। इसमें बच्चों को गुड स्किल, क्रिएटिव ट्रेनिंग, डिसिजन मेंकिंग पावर व गुड कम्यूनिकेशन व स्किल डवलप करवाई जाती है।

प्रोग्राम के संयोजक मथुरालाल वर्मा ने बताया कि आभार व्यक्त किया एवं संस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सीपी मीणा ने संविधान की प्रतियां भेंट की। इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




